समाज के नजरों में कैसा है आप कोई फर्क नहीं पड़ता |




नमस्कार दोस्तों आज मैं एक और नया विषय लेकर आप के साथ उपस्थित हु जिवन में कभी कभी ऐसा वक्त भी आ जाता है। जब हमें समाज  कभी अच्छा तो कभी ग़लत समझने लगती है। और हम अपने आप को दुखी समझने लगते हैं। पर मैं आप को बता दु आप चाहें समाज के नजर में जैसे भी इंसान हो कौई फर्क नहीं पड़ता। पर इस बात से बहोत ज्यादा फर्क पड़ता है। की ईश्वर के नजरों में आप किस प्रकार के इंसान हैं। सबसे ज्यादा इसी पे हमें सोचना चाहिए। समाज तो वो है जो भगवान को भी गलत साबित करने में पिछे नहीं हटते फिर हमारी और तुम्हारी क्या औकात है। कलियुग की समाज ऐसी हो चुकी है। जिसकी लाठी उसकी भैंस जैसा हमारा समाज बन गया है।
अगर आप किसी के साथ दे तो आप अच्छे हैं। अगर उनके खिलाफ है। तो आप ग़लत इंसान हैं। ऐही है आज का हमारा समाज जो भगवान के तो हो ही नहीं सकते तो फिर इंसान के क्या होंगे। इस लिए आप को लोग चाहे जैसे भी समझें आप सिर्फ ईश्वर के नजरों में बड़ा बने रहे। कियू की हमें मरने के बाद ईश्वर के पास जाना है। ना की इंसानो के पास रहना है। हमें ईश्वर के पास जा कर अच्छे और बुरे कर्म का हिसाब देना है। तो फिर हम समाज के वज़ह से हम परेशान ‌कियू होते हैं। आज का समाज लगता है। जैसे सच्चाई को भुल ही बैठी है। आज के लोग उन्हें अच्छा मानती है। जो किसी तरह कामयाब है। चाहे वो इंसान अच्छा हो या गलत या फिर छल कपट कर के ही कियू न कामयाब हुआ हो वही अच्छे हैं।
और जो लोग सच्चाई पर है और कामयाब नही है। तो आज के समाज के नजरों में वो बुरे इंसान हैं ऐसा है आज की समाज और लोग। क्या आप को नहीं लगता की हमारा समाज सोने के चक्कर में हिरे को गवा रही है। अगर हमारा पोस्ट अच्छा लगे तो आप औरों के साथ सेयर कर सकते हैं। धन्यवाद ॐ विष्णवे नमः